दुनिया का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला टीवी शो बना रामानंद सागर की रामायण, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड


नई दिल्ली. डीडीवन पर दोबारा टेलीकास्ट हुए शो रमानंद सागर ने सारे रिकॉर्ड तोड़कर टीवी की दुनिया में नए मानक गढ़ दिए हैं। इस शो ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस शो को 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा है। डीडी वन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। गौरतलब है कि 29 मार्च के बाद से इस शो को दोबारा 37 साल बाद प्रसारित किया जा रहा है। यह शो वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास रचित रामचरितमानस के आधार पर बना है। इसमें 78 एपिसोड हैं। 1987 से 1988 तक रामायण दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो रहा।



ट्वीट में लिखा है - विश्व रिकॉर्ड, दूरदर्शन पर रामायण के पुन: प्रसारण ने दुनियाभर में व्यूअरशिप के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह शो सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। जिसे 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा। 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने